वृंदावन में दर्दनाक नाव हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव अभियान जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा । उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु नदी में डूब गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गोताखोरों की टीम गहरे पानी में उतरकर लापता लोगों की तलाश में जुटी रही। बचाव अभियान के दौरान 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक श्रद्धालु को गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वर्टिकल नहीं, व्यापक कैडर रिस्ट्रक्चरिंग ही ऊर्जा निगमों की जरूरत: संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : वर्टिकल नहीं, व्यापक कैडर रिस्ट्रक्चरिंग ही ऊर्जा निगमों की जरूरत: संघर्ष समिति

इस हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें भी आईं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव दल का सहयोग करें, ताकि अभियान तेजी से चल सके।

जांच में यह भी सामने आया है कि लगभग 150 लोगों का एक दल लुधियाना (पंजाब) और मुक्तेश्वर से वृंदावन आया हुआ था, और नाव में सवार श्रद्धालु उसी समूह का हिस्सा थे। बताया जा रहा है कि नाव एक निजी नाविक द्वारा संचालित की जा रही थी। हादसे के बाद नाव भी नदी में डूब गई है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग तो सवार नहीं थे और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल, क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रेल कर्मचारियों ने फिर जताया आनंद मिश्रा के नेतृत्व पर भरोसा, बने शाखा मंत्री

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, वाणिज्य शाखा, लखनऊ  के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रेल कर्मचारियों ने एक बार फिरलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
रेल कर्मचारियों ने फिर जताया आनंद मिश्रा के नेतृत्व पर भरोसा, बने शाखा मंत्री

बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

पटना। नीट पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में हिंसा: पटना में लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग और पथराव

एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

पेंट्री स्टोर में मिला गैर-अनुमोदित ब्रांड का 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल लखनऊ। यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
एलटीटी गोरखपुर ट्रेन की पेंट्रीकार से अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त

सपा सांसद डिंपल यादव ने शिक्षा मंंत्री के इस्तीफे को बच्चों के साहस की जीत बताया

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बच्चों के साहस,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 