यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट: प्रयागराज समेत कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) लखनऊ केंद्र ने शुक्रवार सुबह जारी किया ।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं मौसम विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मधुबन में बदली सियासत की बिसात: भाजपा छोड़ भरत भैया ने थामा बसपा का हाथ ये खबर भी पढ़े : मधुबन में बदली सियासत की बिसात: भाजपा छोड़ भरत भैया ने थामा बसपा का हाथ

मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

प्रयागराज जिला जप्रशासन ने भी संभावित खराब मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत इस सत्र के लिए आवेदन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ। अखिल भारत नागरिक परिषद के नेतृत्व में कर्मचारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों ने आज काकोरी स्थित शहीद स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू के...