सिपाही पर हमला कर रिवाल्वर लूटने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

-दो पक्षों के विवाद में जांच करने पहुंचे सिपाही को बंधक बना किया था अधमरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चौकी प्रभारी की कार में पथराव कर रिवाल्वर, मोबाइल छीनकर ले गई थी भीड़
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में सिपाही को अधमरा कर दरोगा की रिवाल्वर- मोबाइल छीनने के मामले में फरार आरोपितों में तीन लाेगाें को गुरुवार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके कब्जे से कुल्हाड़ी, लाठी, लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। इसी प्रकरण में बुधवार काे भी दाे आराेपिताें काे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आराेपिताें की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय़ है कि कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में दो पक्षों के विवाद में दो दिन पहले हरौलीपुर चौकी के दरोगा राजेन्द्र प्रसाद व सिपाही आशीष मौर्या मौके पर गए थे जहां सिपाही को भीड़ ने रस्सी से बांधकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने दरोगा पर पथराव कर दिया। दरोगा अपनी कार से भागने लगे तभी भीड़ ने कार के आगे रोककर पथराव किया। उनकी रिवाल्वर और मैगजीन कारतूस भीड़ ने छीन ली। किसी तरह जान बचाकर दरोगा भागे। सूचना पर कुरारा थाना प्रभारी, सीओ सदर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को गंभीर हालत होने पर कानपुर के रीजेन्सी हास्पिटल भेजा गया है। जहां हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इधर हरौलीपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद की तहरीर पर उन्नीस लोगों को नामजद करते हुए तमाम अज्ञात लोगों पर मुकदमा संगीन धाराओं में दर्ज कराया गया है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि बुधवार की रात आरोपितों ने पुलिस की मुठभेड़ में फायरिंग की जिस पर जवाबी कार्रवाई में राजकिशोर निषाद व महेन्द्र निषाद गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस की मुठभेड़ के बाद गुरुवार को थाना प्रभारी रामआसरे सरोज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटना में फरार रामबाबू निषाद, प्रहलाद निषाद पुत्र रामबाबू निषाद व मलखान निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लाठी, कुल्हाड़ी व लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

 

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति ये खबर भी पढ़े : अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज

सीनियर सिटिजन : भारत सरकार, देश के सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई तरह की वित्तीय स्कीम...
कारोबार 
वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज

घर पर ही मिलेगा एकदम ताजा कद्दू

ताजा कद्दू: बाजार की केमिकल वाली सब्जियों को छोड़ें और अपने किचन गार्डन या गमले में बेहद आसान तरीके से...
खेती-बाड़ी 
घर पर ही मिलेगा एकदम ताजा कद्दू

बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

बच्चों की हाइट : हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चों की हाइट अच्छी हो। लेकिन बच्चों...
लाइफस्टाइल 
बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

शाम के नाश्ते में ब्रेड और सूजी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा

  पिज्जा :पिज्जा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। चाहे बच्चे हों या सामग्री...
खाना पकाना 
शाम के नाश्ते में ब्रेड और सूजी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा

सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

नई दिल्ली/सिंगापुर: सिंगापुर सरकार ने भारतीय समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और विभाजनकारी सामग्री फैलाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील