महिला का मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, बिजनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ । के दक्षिणी जोन अंतर्गत Bijnor Police Station क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र झपटने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र मय लॉकेट (पीली धातु) भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 मार्च 2026 को न्यू गुडौरा क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित राहुल यादव की माता बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं, तभी भारत पेट्रोलियम के पीछे वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया और अभियुक्त की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 28 मार्च 2026 की रात करीब 11:45 बजे मनीष यादव गेट के पास से आरोपी अभिषेक रावत उर्फ नाटिया (22) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों की रेकी करता था और अंधेरे का फायदा उठाकर सुनसान जगहों पर महिलाओं को निशाना बनाकर छिनैती की घटनाएं करता था। आरोपी एक तेल कंपनी में कार्यरत है और शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य संभावित घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
