कुम्भ में दान देने की भावना हिन्दू समाज की आस्था है : डॉ. कृष्ण गोपाल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

प्रयागराज। महाकुम्भ मेला में लोग देने की भावना से आते हैं। हिन्दू समाज की यह आस्था है। जो यह बोध करा देती है कि मेरे पास जो कुछ है वह परमात्मा का है, हमारा कुछ नहीं है। इसीलिए राजा हर्ष यहां जब आते थे तो अपना सब कुछ दान कर देते थे। यहां तक कि अपने कपड़े भी दे देते थे। उनकी बहन घर से कपड़े लाती थीं, तब वह यहां से पहन कर जाते थे।

यह विचार बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने रविवार को महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित बजरंग दास मार्ग पर ‘नेत्र कुम्भ’ के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने इतने बड़े आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नेत्र कुम्भ में लगभग 250ं संस्थाएं हैं, जो मिलकर काम कर रही हैं। ऐसे कई लोग साथ हैं, जिनमें हिन्दुत्व के भाव हैं। हमारे देश में क्षमता है, सामर्थ्य है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समस्या है, मिलकर काम करने का अभ्यास नहीं है, जो अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हमारे देश में एक करोड़ के लगभग लोग दृष्टि से बाधित हैं। इलाज के अभाव में वह ज्यादा परेशान हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए सक्षम का उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर पूर्ण होने पर दूसरों के काम आ सकता है। यहां ठीक से संचालन न होने कारण लोगों में जागरूकता का अभाव है। यदि जागरूकता आ जाये तो हमारे भारत का एक भी व्यक्ति दृष्टि बाधित नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले नेत्र कुम्भ के दौरान लगभग 11 हजार चश्मा लोग किसी कारणवश नहीं ले गये थे। जिसे कुम्भ के बाद उनके पते पर चश्मा भेजा गया। उन्होंने कहा कि हमारे भारत में ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का भाव सब में रहता है। यह भाव पशु-पक्षी, पृथ्वी, नदी आदि सभी में है। अंत में उन्होंने कहा कि देश में समस्याओं को सभी धीरे-धीरे मिलकर दूर करेंगे। सभी लोग हिन्दू समाज के लिए ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जो अन्य के लिए प्रेरक हो।

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भगवान के दो नेत्र हैं, सूर्य और चन्द्रमा। सूर्य बुद्धि का और चन्द्रमा मन का स्वामी होता है। हमारे पास जो है, दान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नेत्र कुम्भ में दिखाये जाने वालों मरीजों के आपरेशन निःशुल्क होंगे। यहां जो दूर-दराज से आयेंगे, यदि उन्हें इसकी आवश्यकता पड़ी तो उसे पूरा किया जायेगा। ऐसी व्यवस्था नेत्र कुम्भ में की गयी है। अंत में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से मैं बहुत आह्लादित हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद राज ने कहा कि मानव जीवन के विकास में आंखों का बहुत बड़ा योगदान है। यदि आंखें सही हैं तो जीवन गतिशील रहता है। आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। अन्यथा जीवन में अंधेरा छा जाता है। सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि नेत्र कुम्भ के दौरान करीब पांच लाख नेत्र रोगियों के आंखों का इलाज और तीन लाख चश्मा वितरण का लक्ष्य निःशुल्क रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश में करीब सवा करोड़ लोग पूर्ण अंधत्व या किसी न किसी प्रकार के गम्भीर नेत्र रोग के शिकार हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों को कार्निया की खराबी के कारण दिखाई नहीं देता। पैसे के अभाव में वह ठीक से इलाज नहीं करा पाते। ऐसे लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क हैं। मरीजों को उनके घर के समीप स्थित अस्पताल में आपरेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इतना ही नहीं आंखों के अलावा अन्य बीमारियों के लिए भी ओपीडी संचालित की जायेगी।

इसके पूर्व मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद राज, संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, इस्कॉन के निदेशक गौरांग दास प्रभु, प्रवीण भाई वसानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘नेत्र कुम्भ’ का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नेत्र कुम्भ आयोजन समिति के महासचिव सर्वज्ञ राम मिश्र, कविन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. एसपी सिंह, सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव उमेश पंधारे, सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कमलाकांत, डॉ. कमलाकर सिंह, डॉ. एसपी सिंह, आयोजन समिति की मीडिया को-आर्डिनेटर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी सहित आरएसएस के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र