तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
सुपौल। जिले के जदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच 327 पर पांडपट्टी पंचायत सरकार भवन के समीप कंटेनर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रानीगंज से जदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ये खबर भी पढ़े : बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांगमृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र निवासी जेबा (19) और श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र मोहम्मद अरवाज (21) के रूप में की गई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जदिया थानाध्यक्ष नंद किशोर ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के बाद एनएच-327 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस के प्रयास से जल्द सामान्य कर दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
