बरात से पहले मिली मौत: बरेली में दूल्हे का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बरेली । बरेली के शाही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस घर से शनिवार को बरात निकलनी थी, उसी घर के युवक का शव सुबह साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

मृतक की पहचान सुभाषनगर निवासी देवेंद्र मौर्य (22) के रूप में हुई है, जिसकी शादी रिठौरा के उद्धानापुर गांव में तय थी। शुक्रवार रात तक घर में लग्न और डीजे कार्यक्रम के साथ जश्न का माहौल था, लेकिन शनिवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

38 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने जानी नगर निगम की कार्यप्रणाली ये खबर भी पढ़े : 38 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने जानी नगर निगम की कार्यप्रणाली

सुबह सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि देवेंद्र का शव आम के पेड़ की करीब छह फीट ऊंची टहनी से पतली रस्सी के सहारे लटका हुआ था। चौंकाने वाली बात यह रही कि उसके पैर जमीन से मुड़े हुए थे, जिससे आत्महत्या पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मृतक के पिता ने साफ कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने इसे हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देवेंद्र परिवार में सबसे छोटा था और मेहनत मजदूरी कर घर चलाने में सहयोग करता था। उसके हाथों में मेहंदी लगी थी और शादी का कंगन भी पहना हुआ था, जो इस घटना को और भी भावुक और संदिग्ध बना रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।जिस घर में कुछ घंटे पहले शादी की तैयारियां और जश्न था, वहां अब सन्नाटा और शोक का माहौल है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा और हैरानी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

अमरावती जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू में लगी आग, तीन नवजातों की मौत

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के आग लग गई। इस...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
अमरावती जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू में लगी आग, तीन नवजातों की मौत

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बरपेटा ब्रेव्स ने जीता पहला असम प्रीमियर लीग खिताब

गुवाहाटी। बरपेटा ब्रेव्स ने रविवार की रात गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुवाहाटी रॉयल्स...
खेल 
बरपेटा ब्रेव्स ने जीता पहला असम प्रीमियर लीग खिताब

उत्तर प्रदेश

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नगर में रविवार को लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने से रिटायर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान, मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार रुपये

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान, मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार रुपये