देश को लव जिहाद की आग में नहीं जलने देगा विहिप, जिस भाषा में समझेगा जिहादी उसी में देंगे कड़ा प्रत्युत्तर : राजेश कुमार

गजवा ए हिंद का सपना नहीं होगा पूरा, अवैध धर्मांतरण है राष्ट्रांतरण का प्रयास: राजेश

Published By Lokendra Verma
On
Lokendra Verma Picture

जिहाद के विरुद्ध कानून बने कड़े, हिंदू समाज करे घर में जिहाद पर चर्चा :राजेश

अलीगढ़। विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद एवं युवा इकाई बजरंग दल हरिगढ़ विभाग का विशाल विरोध धरना प्रदर्शन रामलीला मैदान , अचलताल पर किया गया।
‎ कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विश्व हिंदू परिषद। ब्रजप्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार  ने जिहादी मानसिकता के विरुद्ध उग्रता से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को अपने उद्बोधन में बताया जिहादी युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत कि टीसीएस नासिक में षड्यंत्र के उजागर होने के बाद पूरी दुनिया अचंभित है। उच्च पद पर एक विधर्मी के बैठते ही किस प्रकार वह अधिक से अधिक संख्या में अपने जिहादी मानसिकता  के सहयोगियों को भर्ती कर लेता है और उसके बाद अनेक हिंदू लड़के और लड़कियों को अपने षड्यंत्र का शिकार बनाता है, यह अत्यंत गंभीर व चिंतनीय  है। उनको इस्लामिक तौर तरीका सिखाना, नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करना, प्रतिबंधित मांस खिलाना और जबरन धर्मांतरण करना घोर आपत्तिजनक है। 
‎विश्व हिंदू परिषद बधाई देता है उन सात महिला पुलिसकर्मियों को जिन्होंने टीसीएस में ज्वाइन करके इस षड्यंत्र का पता लगाया और अधिक युवाओं को इस षड्यंत्र का शिकार होने से रोका।
‎उन्होंने कहा कि यह षड्यंत्र टीसीएस तक सीमित नहीं है अपितु, टेक महिंद्रा गोरेगांव जैसी दर्जनों अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी जिहादी षड्यंत्र का एक व्यापक जाल फैला हुआ है। 
‎ जिम जिहाद, थूक जिहाद, सैलून जिहाद कोरियोग्राफर जिहाद आदि ही सामने आते थे और लगता था कम पढ़े लिखे लोग ही इस षड्यंत्र में शामिल हैं, लेकिन अलफलाह व केजीएमयू विश्वविद्यालय और उसके बाद इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अंदर काम करने वाले लोगों की इस धर्मांतरण के षड्यंत्र में संलिप्तता बताती है कि जिहादी षड्यंत्र केवल कम पढ़े लिखे लोगों के दिमाग की ही विकृति नहीं है अपितु, ज्यादा पढ़े लिखे लोगों के दिमाग में भी जिहादी दिमाग उतना ही काम करता है और वे भी सभ्यता के सभी दायरे को तोड़कर जबरन धर्मांतरण करते हैं। 
‎आज संपूर्ण विश्व त्रस्त है और इससे मुक्ति का उपाय चाहता है।  अगर कोई इन विषयों को रोक लगाना चाहता है और जिहादियों से कोई संबंध नहीं रखना चाहता तो अब उसे इस्लामिक फोबिया से त्रस्त नहीं कहा जा सकता। संपूर्ण विश्व का सभ्य समाज इस जिहादी षड्यंत्र से बचने के लिए छटपटा रहा है और इसके लिए उपाय भी कर रहा है। IMG-20260418-WA0011
‎देशव्यापी आंदोलन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद की मांग है भारत के सभी राज्यों में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बने। सभी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हितों की चिंता करें ।
‎  टीसीएस षड्यंत्र की जांच एनआईए कर रहा है, इससे स्पष्ट है कि अब यह एक राज्य का विषय नहीं है अपितु, एक राष्ट्रव्यापी षड्यंत्र बन चुका है। इसको रोकने के लिए अब केंद्र सरकार को भी आगे आकर सख्त से सख्त कदम बढ़ाना चाहिए। 
‎उन्होंने कहा कि अवैध धर्मांतरण विरोधी राष्ट्रव्यापी कानून बनाना चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश के समक्ष उपस्थिति इस चुनौती का प्रभावी मुकाबला करना चाहिए।

‎कार्यक्रम में ब्रजप्रांत समरसता प्रमुख आलोक याग्निक, प्रान्त मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, महानगर उपाध्यक्षा गीता मित्तल ने भी अपने विचार रखे। महानगर मंत्री मयंक कुमार ने मंच संचालन किया।IMG-20260418-WA0012

डीएम एसपी द्वारा निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम एसपी द्वारा निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण

कार्यक्रम के  अंत में पदाधिकारियों द्वारा
एसीएम द्वितीय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्रजप्रांत समरसता प्रमुख आलोक याग्निक, प्रान्त मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी,  प्रान्त सुरक्षा प्रमुख केदार सिंह, अतरौली खैर के संयुक्त  जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार, मातृशक्ति प्रतिमा वाष्र्णेय, महानगर मंत्री मयंक कुमार, सहमंत्री इंद्रपाल, जितेंद्र आर्य, मुकेश बिंदी,  बजरंगदल महानगर संयोजक। दीपक राजपूत, सह अमित शर्मा, दीपेंद्र जादौन, करन चौधरी, भूपेंद्र सिंह, खैर मंत्री चंद्रशेखर तोमर, उपाध्यक्ष  ऋषि कुमार , खैर सह मंत्री सूरज चौधरी ,अतरौली मंत्री असीम शर्मा,योगेश वार्ष्णेय,महेश वर्मा,मनोज राजपूत,शिवम् पंडित,अनुज गौड़ आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Lokendra Verma Picture

लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नवीनतम

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में सक्रिय तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी