डीएम एसपी द्वारा निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण
संत कबीर नगर, आज जिलाधिकारी आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ कार्य को जल्द पुरा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा मेस निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी तथा निर्माण समाग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
