भीखमपुर डाटपुर ग्रंट मे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, सरकारी रास्तों और धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन!

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

​संसारपुर-खीरी,19 मई(तरूणमित्र)। विकास खंड बांकेगंज के ग्राम पंचायत डाटपुर  ग्रंट के भीखमपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने न सिर्फ सरकारी पैसे से बनी इंटरलॉकिंग और खड़ंजे पर अवैध निर्माण कर लिया है, बल्कि गाँव की आस्था के केंद्र 'भुइयार बाबा' के स्थान को भी बाउंड्रीवॉल खींचकर अपनी जागीर बना लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरा प्रशासनिक अमला सब कुछ जानकर भी 'धृतराष्ट्र' बना बैठा है।

​सरकारी संपत्ति पर डाका डालने और सरकारी खड़ंजे और इंटरलोकिंग सड़कों पर अवैध रूप से दीवारें खड़ी कर चबूतरों का निर्माण कर लिया गया, जिससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है।
​सदियों पुराने 'भुइयार बाबा' देवस्थान की जमीन को चारों तरफ से बाउंड्रीवॉल बनाकर घेर लिया गया। अब आस्था के इस केंद्र पर बाबा के लिए सिर्फ एक छोटा सा चबूतरा मात्र बचा है।
​ 
​सवाल यह उठता है कि आखिर किसके शह पर चल रहा है यह खेल?
​भीखमपुर डाटपुर ग्रंट में इन दिनों कानून व्यवस्था और ग्राम विकास के नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। दबंगों ने गाँव की सार्वजनिक सड़कों (इंटरलॉकिंग और खड़ंजो) को अपनी निजी संपत्ति समझकर उन पर दीवारें चुनवा दी हैं और चबूतरे खड़े कर दिए हैं।

कई अखबारो मे खबर प्रकाशित होने के वावजूद भी प्रशासन कुम्भकरणी नींद मे सोया हुआ है और कार्यवाही करने से कतरा रहा है,आखिर क्यों?
 
"आस्था के केंद्र 'भुइयार बाबा' के स्थान पर जाते हैं, तो वहाँ दबंगों की बाउंड्रीवॉल दिखाई देती है। बाबा को सिर्फ एक छोटे से चबूतरे में समेट दिया गया है। क्या अब देवी-देवताओं की जमीन भी सुरक्षित नहीं है?"
बड़े सवाल जो प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हैं वो कुछ इस प्रकार है।
​क्या बांकेगंज ब्लॉक के आला अधिकारियों को गाँव में हो रहे इस अवैध निर्माण की भनक नहीं है?
​ 
​क्या किसी सफेदपोश या रसूखदार के दबाव में प्रशासन इस गंभीर मामले पर पर्दा डाल रहा है?
​जल्द ही भुइयार बाबा के स्थान को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया और सरकारी सड़कों से अवैध दीवारें और चबूतरे नहीं ढहाये गये, तो वे तहसील मुख्यालय पर बड़े आंदोलन  हो सकता है।
 अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन कब जागता है और इन रसूखदार अवैध कब्जाधारकों पर क्या कार्रवाई होती है।

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य  ये खबर भी पढ़े : गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

360 TEU (कंटेनर) को 422 km की दूरी तय करके वडोदरा डिवीजन में वर्णमा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल तक...
भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

बिलासपुर। जिले के तखतपुर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते...
छत्तीसगढ़ 
स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिबार को नगर निगम द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करने व स्मार्ट...
स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!