भाजयुमो नेता काे गाेली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा माेर्चा (भाजयुमो) नेता चेतन तिवारी को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस ने रविवार काे गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश में आरोपित ने भाजयुमो नेता को गोली मारी थी।

थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुलिस काे सूचना मिली कि मेहंदीगंज में चेतन तिवारी को शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर भाग गया है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें जानलेवा हमला करने के आरोपित की पहचान मेहंदीगंज निवासी वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ के रूप में हुई। घटना के संबंध में घायल की पत्नी मानसी तिवारी ने तहरीर दी, जिसमें मोहल्ले के रहने वाले वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ, हर्षित बाजपेई एवं अन्य व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, घर में घुसकर धमकी देने एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया।

 लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

घटना में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ को आज गिरफ्तारी कर लिया। पूछताछ आरोपित ने बताया कि उसके परिवार एवं घायल चेतन तिवारी के मध्य लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है। इसी वजह से शनिवार रात को उसने जान से मारने की नीयत से चेतन पर फायरिंग की थी। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ अग्निकांड: शव देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: शव देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

कब तक बहायेंगे आंसू, ऐसे होती रहेगी लाशों की गिनती  ये खबर भी पढ़े : कब तक बहायेंगे आंसू, ऐसे होती रहेगी लाशों की गिनती

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे