बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोड़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाराबंकी जा रहे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भखरौली मुंगेशपुर निवासी बुधई (50) पुत्र श्यामलाल, रामकिशुन (46) पुत्र फकीरे और राममिलन (20) पुत्र फकीरे सोमवार सुबह करीब सात बजे एक ही मोटरसाइकिल अपाचे से बाराबंकी जिले में अपने एक रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रामकिशुन और राममिलन सगे भाई थे, जबकि बुधई उनके पड़ोसी थे।

राहगीरों के मुताबिक, जैसे ही उनकी बाइक जरवल रोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद अस्पताल मोड़ के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी पुलिया से टकरा गई और सीधे गहरे खड्डे में जा गिरी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बुधई और राममिलन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जरवल रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। उधर, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही भखरौली मुंगेशपुर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं।

बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद ये खबर भी पढ़े : बीकेटी हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.15 लाख बरामद

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित

रांची। आगामी मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रांची नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त...
झारखंड 
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...