कुकरैल नदी के किनारे होगा दस हजार पौधो का रोपण
सौमित्र और शक्ति वन में लह-लहायेंगे प्राणवायु देने वाले पेड़
By Harshit
On
लखनऊ। "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान" के अंतर्गत बीस जुलाई को अयोध्या रोड अकबर नगर प्रथम कुकरैल नदी के किनारे होने वाले मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम के देखते हुए मंडलायुक्त डा रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार और पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त द्वारा बताया गया की कुकरैल नदी के किनारे साढ़े चार किलोमीटर की दूरी में हरियाली होगी। उन्होंने बताया की लगभग 25 एकड़ भूमि पर सौमित्र वन और शक्ति वन विकसित किये जाएंगे, जिसमें प्राणवायु देने वाले पेड़ों की श्रंखला होगी।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की आगामी 20 जुलाई, को कार्यक्रम स्थल पर वृह्द स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम होना है, वृह्द वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल पर लगभग दस हजार पौधे लगाये जाएंगे। जिसमें छ: हजार बड़े पौधे और चार हजार छोटे पौधे मियावाकी पद्धति से रोपित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगो का आगमन होगा जिसको देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, पेयजल के टैंकर और मोबाईल शौचालयों की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही निर्देश दिया की लैंड स्केपिंग का कार्य आज रात तक खत्म करते हुए कल सुबह से गढ्ढे खोदने का कार्य शुरू किया जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगो की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट प्लान बनाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया की वन क्षेत्र में शीशम, जामुन, बेल, अर्जुन, आम, इमली, आवंला, कटहल, अमरूद समेत 32 प्रजाति के पेड़ लगाये जाएंगे। इसके अलावा सर्पगंधा, एलोविरा जैसे दस हर्ब प्रजाति और नींबू, करौंदा व चांदनी जैसे झाड़ी प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 14:17:42
जयपुर। राजधानी जयपुर के निकट दूदू में नेशनल हाईवे 48 पर गुरुवार सुबह ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद...
टिप्पणियां