मुरादाबाद में पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, जिला अस्पताल में बना विशेष वार्ड

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित मरीजों को दवा देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। उत्त्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। जिले में पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू की दृष्टिगत बनाए गए वार्ड में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल की टीम संक्रमित मरीजों के घर गई और सभी को दवाई दी गई है। इसके साथ ही सभी मरीजों से होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। टीम ने पहले सभी संक्रमित मरीजों से फोन पर बात की थी, कोई भी खतरे की स्थिति में नहीं था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पास इससे निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।

जिला कारागार में बहनों ने भाईयों को बांधी राखी, जल्द रिहाई की कामना ये खबर भी पढ़े : जिला कारागार में बहनों ने भाईयों को बांधी राखी, जल्द रिहाई की कामना

अब तक मिले स्वाइन फ्लू के मरीज से बात करने पर पता चला है कि मरीजों में दूसरे शहर से आने-जाने या किसी पार्टी और सार्वजनिक आयोजन में शामिल होने के बाद बीमारी के लक्षण दिखाई दिए। हालांकि इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है जिसके मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित होने की आशंका है। इससे संक्रमण के स्रोत और संपर्क में आए लोगों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि समय रहते संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान और जांच नहीं हुई तो संक्रमण की चेन आगे बढ़ सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन बिहारी पुत्र स्व....
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 तबियत बिगड़ने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

विभिन्न आस्थाओं, संस्कृतियों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्  को साकार करने का लिया संकल्प स्वामी चिदानन्द सरस्वती, डा...
अंतर्राष्ट्रीय 
न्यूयॉर्क में गूंजा ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ का वैश्विक संदेश

गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार

मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

हाथरस। मथुरा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश