मंडलीय पुरुष चिकित्सालय : नेत्र परीक्षण अधिकारी के निलबंन में साजिश का अंदेशा !

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने दलालों में मचाया हड़कम्प

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बीते रोज मंडलीय पुरुष चिकित्सालय में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान एक मरीज की शिकायत पर बाहर से दवाइयां लिखने के चलते नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आदित्य साहू को निलंबित कर दिया गया था।

इस मामले में सोशल मीडिया पर आज एक ऑडियो वायरल होने के बाद नया मोड़ आ गया है। ऑडियो में हो रही बातचीत से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे पूरा मामला षड्यंत्र के तहत कराया गया है। हालांकि इस मामले में चिकित्सालय अधीक्षक ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में कुछ लोग गाली- गलौज के साथ बात करते हुए खुश सुनाई दे रहे हैं। आपसी बातचीत में कहते नजर आ रहे हैं कि बैंड बजा दी गई है। अब पर्चों का ढेर लगा रहेगा।

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान ये खबर भी पढ़े : औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

इसी बीच कोई एक व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है कि 07 दिन तक कोई भी दिखेगा तो एफआईआर करवा दी जाएगी। यही नहीं कुछ लोग लड़के-लड़कियों को अंदर आने से मना करने की बात कर रहे हैं।

कुल मिलाकर पूरी वार्ता दलालों की प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा हॉस्पिटल अधिकारियों की नहीं बल्कि इन दलालों के इशारे पर चलता हो।

गौरतलब है कि नवांगन्तुक जिलाधिकारी ने बीते रोज मंडलीय पुरुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान एक मरीज की शिकायत पर नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आदित्य साहू को निलंबित करने के आदेश दिए थे।

इनका है कहना
इस संबंध में जब मंडलीय पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके सक्सेना से जानकारी चाही तो उन्होंने ऑडियो टेप के मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यदि ऐसा कुछ है तो मामले में जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना