दरभंगा के होटल में सुपौल के कारोबारी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। बिहार के दरभंगा में एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है, जहां रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे से उसका शव बरामद किया गया। मृतक सुपौल जिले के गुदरी बाजार निवासी संजय प्रसाद अग्रवाल (35) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संजय प्रसाद अग्रवाल 15 अप्रैल से नारायण होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान उन्हें कमरे से बाहर आते-जाते किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार की शाम कमरे से तेज दुर्गंध आने पर होटल कर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। जांच के दौरान बाथरूम में संजय प्रसाद का शव पड़ा मिला।

होटल के एंट्री रजिस्टर और उनके पहचान पत्र के आधार पर शव की पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एसएफएल (फॉरेंसिक) टीम को बुलाया गया है।

घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

देवरिया : रुद्रपुर में बहन की  संदिग्ध मौत, भाई ने दी तहरीर ये खबर भी पढ़े : देवरिया : रुद्रपुर में बहन की संदिग्ध मौत, भाई ने दी तहरीर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत इस सत्र के लिए आवेदन...
ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ। अखिल भारत नागरिक परिषद के नेतृत्व में कर्मचारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों ने आज काकोरी स्थित शहीद स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू के...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

अमृत सरोवरों पर दिखेगा आजादी का जश्न 

लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 