झपटमारी के अभियोग का सफल अनावरण,पुलिस मुठभेड में 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

छीने गये मोबाईल,रुपये,तमंचे,कारतूस,चाकू व मोटसाइकिल आदि बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:थाना बिलासपुर पर 08 मई 2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के नौकर से एक थैला जिसमें 45,000/ रूपये नगद व दो मोबाईल घर के सामने से झपट्टा मारकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-154/2026 धारा-304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
विवेचना से अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त जसपाल उर्फ जस्सा पुत्र मुख्तयार सिंह,हर्षदीप पुत्र कुलदीप सिंह,अमृत सिंह उर्फ गज्जू पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम कोटा अलीनगर थाना बिलासपुर,मनदीप सिंह पुत्र शमशेर सिंह,जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र मुख्तयार सिंह निवासीगण ग्राम गोकुलनगरी थाना बिलासपुर जनपद रामपुर के नाम प्रकाश में आये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के नेतृत्व में बुधवार 13 मई 2026 को थाना बिलासपुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त जसपाल उर्फ जस्सा पुत्र मुख्तयार सिंह उपरोक्त,मनदीप सिंह पुत्र शमशेर सिंह उपरोक्त,हर्षदीप पुत्र कुलदीप सिंह उपरोक्त,अमृत सिंह उर्फ गज्जू पुत्र बलविन्दर सिंह उपरोक्त,जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र मुख्तयार सिंह उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर मनिहारखेडा मोड से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया,जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त जसपाल उर्फ जस्सा उपरोक्त,मनदीप सिंह पुत्र शमशेर सिंह उपरोक्त टांग में गोली लगने से घायल हो गये।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित मोबाईल व 15,100/ रूपये व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिल,02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस,02 खोखा कारतूस,03 चाकू व 03 अन्य मोबाईल बरामद हुए।बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी व पुलिस मुठभेड के संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0-162/2026,धारा-109(1)/3(5) बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर