कौशाम्बी में अभियोजन कार्यों की सख्त समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

दोषमुक्त मामलों का गहन विश्लेषण, विवेचना और साक्ष्य संकलन को मजबूत बनाने पर जोर

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260416-WA0053कौशाम्बी । जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा न्यायिक प्रक्रिया में सफलता दर बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने माहवार अभियोजन कार्यों का गहन परीक्षण किया। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से न्यायालयों से दोषमुक्त हुए मामलों की समीक्षा करते हुए उनके कारणों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।बैठक में यह पाया गया कि कई मामलों में विवेचना और अभियोजन स्तर पर कमियां सामने आई हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण और तथ्यों पर आधारित विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही समयबद्ध तरीके से चार्जशीट दाखिल करने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि अभियोजन अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं सुनिश्चित दंडात्मक कार्रवाई हो सके।गोष्ठी में अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी