उतरौला में आंधी-बारिश का कहर, दर्जनों पेड़ धराशाई, बिजली ठप

सीएचसी जा रही एंबुलेंस पर गिरा पेड़, चालक व सहायक बाल-बाल बचे  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • विद्युत पोल-तार टूटे, बहाली में लगेगा वक्त

उतरौला(बलरामपुर)। सोमवार को आई तेज आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने उतरौला नगर सहित पूरे ग्रामीण अंचल में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के झोंकों से दर्जनों हरे-भरे पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई जगह विद्युत पोल व तार टूटकर गिरने से पूरी तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। 

WhatsApp Image 2026-05-04 at 17.39.19

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

एंबुलेंस पर गिरा पेड़, दो बाल-बाल बचे  
तेज आंधी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला से मरीज लाने के लिए जा रही एंबुलेंस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में चालक रामदीन व सहायक प्रभात यादव एंबुलेंस में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।

बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

बिजली बहाली में लगेंगे घंटे  
आंधी से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के कई पोल टूट गए और तार जगह-जगह टूटकर गिर गए। इससे पूरी आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फॉल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ेगी। देर रात तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

सड़कों पर पेड़, आवागमन बाधित  
उतरौला-बलरामपुर, उतरौला-मनकापुर, बदलपुर-धुसवा समेत कई मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी से पेड़ हटाने में जुटी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुबह से चढ़ा पारा,दून में गर्मी करेगी परेशान

देहरादून: प्रदेश में प्री-मानसून की बेरुखी से समस्या दोगुनी हो गई है और तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा...
उत्तराखंड 
सुबह से चढ़ा पारा,दून में गर्मी करेगी परेशान

Nothing Phone (4b) के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

Nothing अपना नया बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले...
टेक-मित्र 
Nothing Phone (4b) के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, OnePlus N6 से लेकर OPPO Reno 16 तक

26 जून 2026 I  जून का आखिरी और जुलाई का पहला सप्ताह भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी खास रहने...
टेक-मित्र 
अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, OnePlus N6 से लेकर OPPO Reno 16 तक

उत्तर प्रदेश

खबर का असर: जनता की शिकायतों पर चेयरपर्सन फात्मा रज़ा का तुरंत एक्शन

बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन वर्ष के कार्यकाल को लेकर दैनिक तरुणमित्र द्वारा जनता की राय जानी गई। इस...
उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: जनता की शिकायतों पर चेयरपर्सन फात्मा रज़ा का तुरंत एक्शन

ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से  सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले में बेखौफ घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पड़ी भारी, लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पड़ी भारी, लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त