कोडिन कफ सिरप मामले में एसटीएफ ने 40 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोडिन सिरप की अवैध तस्करी के मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच में 900 करोड़ रुपये के काले चिट्ठे का खुलासा हुआ है। इससे पहले भी एसटीएफ ने एक चार्जशीट दाखिल की थी।
एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में कोर्ट में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा के खिलाफ चार्जशीट बीते शुक्रवार को दाखिल की है। जांच के दौरान पूरे नेटवर्क में कुल 12 मुख्य आरोपित चिन्हित किए गये थे। इनमें नौ आरोपित जेल में है, जबकि तीन आरोपित फरार है। मास्टर माइंड शुभम,गौरव और वरुण विदेश में है। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से कार्रवाई की तैयारी में है। एसटीएफ की जांच में यह पता चला है कि कफ सिरप की खेप बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते से तस्करी की जाती थी। एसटीएफ और जांच एजेंसी मामले में गहनता से जांच कर रही है इसके बाद ही 40 हजार पन्नों की कोर्ट में दाखिल की गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
