बैंड प्रतियोगिता में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज अव्वल
बालक और बालिका दोनों वर्गों में हासिल किया प्रथम स्थान
अंबेडकरनगर। न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में बुधवार को आयोजित जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, अकबरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, तालमेल, लयबद्धता एवं उत्कृष्ट वादन-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। दोनों वर्गों में विद्यालय की टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका नीलम पटेल रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने बैंड मास्टर अभिषेक प्रकाश व गुंजन मिश्रा सहित पूरी बैंड टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को आगामी मंडलीय स्तरीय बैंड प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंडलीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने दोनों विजेता टीमों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
