2027 के रण में किसानों पर सपा का दांव, अखिलेश यादव ने दिखाया जीत का रोडमैप

'खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा',कौशांबी के रेडिसन ब्लू में वर्चुअल संवाद, 24 घंटे में गन्ना भुगतान और 15 हजार करोड़ फंड का वादा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

  • पश्चिम यूपी में किसान-जाट समीकरण से 2027 फतह की रणनीति

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में किसानों को केंद्र में रखकर अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित 'विजन इंडिया' कार्यक्रम के तहत सपा प्रमुख ने किसानों से वर्चुअल संवाद कर साफ संकेत दिया कि आने वाला चुनाव 'खेती और किसान' के मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

तकनीकी कारणों से कार्यक्रम में भौतिक रूप से शामिल न हो पाने के बावजूद अखिलेश यादव ने डिजिटल माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनीं और कहा— 'खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा'।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित

किसानों के मुद्दों पर फोकस, 24 घंटे में भुगतान का वादा

संवाद के दौरान अखिलेश यादव ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर 2027 में सपा सरकार बनती है, तो गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये के रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने माना कि आज किसान कर्ज, लागत और सही कीमत न मिलने की समस्या से जूझ रहा है, जिसकी वजह से खेती छोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

किसानों का दर्द: कर्ज और आत्महत्या का मुद्दा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े किसानों ने धान और आलू की खेती के लिए लिए गए कर्ज और उसे चुका न पाने की मजबूरी को सामने रखा। किसानों ने आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर भी चिंता जताई। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मजबूती के बिना हालात नहीं बदलेंगे।

मंच पर जुटे बड़े चेहरे, संगठन का शक्ति प्रदर्शन

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. अभिषेक मिश्रा, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन के साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। गाजियाबाद सहित आसपास के जिलों से सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि सपा पश्चिमी यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल होती दिखाई दे रही है।

2027 चुनाव: किसान-जाट समीकरण पर सपा का भरोसा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान बड़ी संख्या में जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में सपा की रणनीति साफ दिखी—किसान मुद्दों को केंद्र में रखना

जाट और अन्य पिछड़े वर्गों को जोड़ना

गांव और खेती को चुनावी नैरेटिव बनाना

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यदि पश्चिमी यूपी में किसान और जाट वोटों का 60-65% झुकाव सपा की ओर जाता है, तो 2027 में पार्टी 200–250 सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य साध सकती है।

बीजेपी पर सीधा हमला, जनता से बदलाव की अपील

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों से अपील की कि वे 2027 में नई दिशा देने के लिए तैयार रहें।

रोडमैप साफ: गांव, किसान और युवाओं से इस संवाद के जरिए सपा ने 2027 के लिए अपना स्पष्ट एजेंडा सामने रखा—किसानों को समय पर भुगतान, कृषि सुधार और निर्यात के अवसर

गांवों में बेहतर जीवन और रोजगार

कुल मिलाकर, कौशांबी का यह संवाद सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण के लिए सपा का ग्राउंड सेट करने वाला बड़ा सियासी संकेत माना जा रहा है। गाजियाबाद से शामिल प्रमुख सपा नेता: सिकंदर यादव

फैसल हुसैन

(जिलाध्यक्ष),

वीरेन्द्र यादव (महानगर अध्यक्ष),अभिषेक गर्ग

इनके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि सपा 2027 को लेकर जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी में जुटी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

पश्चिम मेदिनीपुर। स्वतंत्रता के लगभग आठ दशक बाद भी पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी का सरकारी बंगला आज भी ब्रिटिश काल...
पश्चिम बंगाल 
'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस फोर्सेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के...
राष्ट्रीय 
बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा