तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर इंतजार कर रहीं महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-334 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना गांव मुर्शदपुर के पास यादव ढाबे के सामने हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां खड़ी होकर बस का इंतजार कर रहीं महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

एतिहासिक होगा काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह  ये खबर भी पढ़े : एतिहासिक होगा काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह 

हादसे में बृजनाथपुर निवासी सितारा (52 वर्ष) और सरोज शर्मा (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शारदा पत्नी लेखराम ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसके अलावा रूबी पत्नी पवन और उनका छह वर्षीय पुत्र लविश भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार चालक की लापरवाही थी या वाहन पर नियंत्रण खोने का कारण कुछ और था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

कोलकाता : हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मिथुन...
मनोरंजन 
शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उसे सही मंच...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

अरबी के पत्तों के पकोड़े : अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लोग सूखी अरबी और रसेदार...
खाना पकाना 
 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

 खामेनेई 'शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं'इजरायली सूत्र

इजरायली सूत्र :इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत...
अंतर्राष्ट्रीय 
  खामेनेई 'शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं'इजरायली सूत्र

आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

मेष  संचार कौशल में सुखद वृद्धि होगी। चाहे  बातचीत कर रहे हों, नेटवर्किंग कर रहे हों या रचनात्मक विचार वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर