समाजसेवी संजय यादव ने लगवाईं सोलर लाइट और पंखा,श्रद्धालुओं ने जताया आभार
लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के समाजसेवी और बीआर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने एक बार फिर अपनी सेवाभावी कार्यशैली से क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। ग्राम सभा परवर पूरब के कई गाँवों में जनहित के कार्यों की लंबी लकीर खींचने के बाद, अब उन्होंने जैती खेड़ा स्थित प्रसिद्ध पिपरी बाबा धाम में सौर ऊर्जा लाइट और पंखा लगवाकर तीन दशकों से व्याप्त समस्या को जड़ से समाप्त कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रतिष्ठित अखबार तरुणमित्र ने अपने 02 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि किस तरह पावर हाउस पास होने के बावजूद यह आस्था का केंद्र पिछले 30 सालों से अंधेरे में डूबा हुआ है। खबर का संज्ञान लेते हुए संजय यादव ने बिना समय गंवाए मंदिर परिसर में सौर ऊर्जा लाइटें और पंखे की व्यवस्था करवा दी।
परवर पूरब में भी जीत चुके हैं भरोसा
संजय यादव की चर्चा केवल इस कार्य के लिए ही नहीं, बल्कि इससे पहले ग्राम सभा परवर पूरब के विभिन्न गाँवों में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए भी है। उन्होंने सरोजनी नगर क्षेत्र के कई गाँवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाकर और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान कर ग्रामीणों के बीच अपनी एक मज़बूत पहचान बनाई है। उसी अटूट भरोसे को अब उन्होंने पिपरी बाबा धाम में भी कायम किया है।
ये खबर भी पढ़े : सम्राट अशोक स्तंभ निर्माण का शिलान्यास,समाज में शांति और मानवता का संदेश देने का आह्वानश्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खुशी की लहर
धाम की मुख्य गादीधार प्रेम जी और स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सालों से हम अंधेरे में पूजा-अर्चना करने को मजबूर थे। प्रशासन से भी कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। प्रतिष्ठित अखबार तरुणमित्र ने धाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया और खबर पढ़ते ही संजय भैया ने जो सक्रियता दिखाई, वह काबिले तारीफ है। लाइट के साथ पंखा लग जाने से अब भीषण गर्मी में भी भक्तों को राहत मिलेगी।" अब गुरुवार को होने वाली भारी भीड़ और विशेष आयोजनों के दौरान भक्तों को असुरक्षा और गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ग्रामीणों ने तरुणमित्र और बीआर फाउंडेशन का विशेष आभार व्यक्त किया।
जनता की सेवा ही मेरा प्राथमिक लक्ष्य: संजय यादव
इस संबंध में समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि, "जनता की सेवा ही मेरा प्राथमिक लक्ष्य है। पिपरी बाबा धाम क्षेत्र के लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है और वहां की अव्यवस्था को दूर करना मेरा सौभाग्य है। परवर पूरब हो या जैती खेड़ा, जनहित और विकास का यह पहिया रुकने वाला नहीं है।"
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
