शिवराज सिंह ने कृषि सम्मेलन का किया शुभारम्भ,बोले कृषि का रोडमैप बनाकर करें कार्य 

यूपी में होगी इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर की स्थापना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सेन्ट्रम होटल में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक राज्य कृषि का रोडमैप बनाकर कार्य करें। इसके अलावा नकली खाद व नकली पेस्टीसाइड के खिलाफ प्रभावी अभियान लेकर राज्य कठोर कार्रवाई कराएं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में खाद्यान्न उत्पादन में नंबर एक है। यहाँ की मिट्टी, यहाँ की जलवायु, यहाँ के मेहनती किसान उसके साथ हिमाचल, उत्तराखण्ड, जम्मू काश्मीर, वहां के फल, फूल, सब्जियां विशेष हैं। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर की स्थापना करने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है।

निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मे 230 लोगों को चश्मे व 300 लोगों को वितरित किए गए छाते ये खबर भी पढ़े : निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मे 230 लोगों को चश्मे व 300 लोगों को वितरित किए गए छाते

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि के मामले में हमारे तीन बड़े लक्ष्य हैं। पहला देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना। दूसरा किसान की आय बढ़ाना और तीसरा पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराना। इसको लेकर हम उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन की लागत कम करने, किसान को उचित कीमत दिलाने, नुकसान हो जाय तो उसकी भरपाई हो जाय, इसके साथ कृषि का विविधीकरण जरूरी है।

शिवराज सिंह चौहान ने खेती में अंधाधुंध उर्वरकों के उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसके लिए हमको प्राकृतिक व जैविक खेती की ओर भी बढ़ना चाहिए। किसानों को फल, सब्ज व औषधीय खेती भी करनी चाहिए। कहा कि बीज हमारा आधार है। जलवायु के अनुकूल हमें बीज चाहिए। इसके लिए देश के अलग-अलग स्थानों पर सीड सेन्टर स्थापित किये जा रहे हैंं।
उन्होंने बताया कि देश के अन्न के भण्डार हमने भरकर रखे हैं। 

दुनिया में कहीं से मंगाने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि हम चावल उत्पादन में नंबर एक हैं। चीन को हमने पीछे छोड़ दिया है। कभी हम लाल गेहूं अमेरिका से मंगाते थे। आज हमारे बासमती की महक कनाडा से लेकर अमेरिका तक लोगों को लुभा रही है। हमारा लगातार उत्पादन बढ़ रहा है। लेकिन 140 करोड़ से ज्यादा आबादी हमारी है। इसके लिए रोडमैप बनाकर आगे बढ़ें। हम अपने देश की कृषि को कैसे उन्न्त स्थिति में ले जाएं। हम छोटी जोत के आधार पर अनाज के साथ पशुपालन, बकरीपालन, मछलीपालन कर सकते हैं। वृक्ष आधारित खेती करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

इतिहास के पन्नों में 11 जुलाईः लोकल ट्रेनों में बम धमाकों से दहल गई मुंबई देश को लगी थी गहरी...
महाराष्ट्र 
क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निस्वार्थ सेवा, लोक कल्याण...
राष्ट्रीय 
'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

उत्तर प्रदेश

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव