जगदलपुर जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राकेश यदुवंशी

जगदलपुर । जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद सह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज बुधवार काे आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और डीएमएफटी मद के नए नियमों के अनुसार तहत 8 सेक्टरों के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति को स्वीकृत कार्यों की स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी निर्माण एवं क्रियान्वयन एजेंसीवार प्रस्तुत की गई।

बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि, डीएमएफटी मद की राशि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तथा गत वर्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने कहा कि, ऑयल पाम उत्पादन करने वाले किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस मद से पूर्व वर्षों में स्वीकृत विकास कार्यों के निर्माण में तेजी लाई जाए।

बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, विशेष कर देवगुड़ी निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, समिति के अन्य सदस्य गण, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएमएफटी के नोडल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में डीएमएफटी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

---------------

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली। भारत आए एमेजॉन सीईओ एंडी जेसी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत, एआई इनोवेश में...
टेक-मित्र 
Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 26 जून 2026: देश में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं