Ambedkar Nagar: मिशन शक्ति के तहत शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन
अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला सुरक्षा कान्फ्रेंस / शक्ति संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकम में विभिन्न विभागों से आमंत्रित महिलाओं ने मिशन शक्ति के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे हेल्पलाइन नम्बरों 1098, 1090, 181, 1076, 112 आदि के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। अवसर पर जिले की अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी रहते हुए महिला, सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को एक पेड़ मां के नाम कार्यकम के अन्तर्गत पौधा देकर सम्मानित किया गया।
ये खबर भी पढ़े : संतकबीरनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तारअपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा महिलाओं को पॉस एक्ट 2013 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्या०), जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
