आम जनता की सेवा करना ही सच्चा धर्म, प्रसाद वितरण करने से मिलती खुशी - विराज सागर

भंडारे में भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के मौके पर आज नाका हिण्डोला तिकोना पार्क लखनऊ में डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउण्डेशन द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बीबीडी ग्रुप एवं डा0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष  विराज सागर दास ने भंडारे में भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

इस मौके पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास, देवांशी दास एवं सोनाक्षी दास,  मनोज रस्तोगी मण्डल अध्यक्ष(भाजपा), गिरीश गुप्ता पार्षद/पूर्व उपसभापति नगर निगम (भाजपा) एवं शशि गुप्ता पूर्व पार्षद(भाजपा), पूर्व पार्षद राजीव बाजपेयी सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े : कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोपों पर मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन किया गया संबद्ध

भण्डारे में प्रसाद वितरण करते हुए विरा सागर दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि धर्म के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है। इस पावन माह में लोगों को प्रसाद वितरण कर बहुत खुशी मिलती है साथ ही यह पुण्य कमाने का कार्य है।

उन्होने प्रसाद वितरण के इस मौके पर सभी लोगों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है। उन्होने कहा कि लोगों के बीच उनका अपनापन पाकर और उनकी सेवा करने का मौका मिलने पर सही मायने में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम है और यही जीवन का सबसे बड़ा आनन्द है। उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि भण्डारे के आयोजन का उद्देश्य ईश्वर एवं धर्म के प्रति आस्था व विश्वास और आम जनमानस के बीच अपनत्व की भावना को और अधिक मजबूत बनाना है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से ईश्वर के प्रति विश्वास एवं आस्था का संगम होता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय