सनसनीखेज खुलासा: प्रेमिका को पाने के लिए श्मशान से किशोर की अस्थियां चोरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला और अंधविश्वास से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रेमिका से शादी करने के लिए तांत्रिक के बहकावे में आकर श्मशान से किशोर के सिर की अस्थियां चोरी कर लीं। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हापुड़ के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली और लोधीपुर क्षेत्र के श्मशान घाट से जुड़ा है। यहां 16 वर्षीय किशोर शुभांशु की पेट की बीमारी से मौत के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन कुछ ही देर बाद जब लोग वापस लौटे तो चिता से किशोर का सिर गायब मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक मोपेड पर तीन संदिग्ध युवक श्मशान से निकलते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बाढ़ से  राहत-बचाव के लिए 86 टीमें मुस्तैद  ये खबर भी पढ़े : बाढ़ से  राहत-बचाव के लिए 86 टीमें मुस्तैद 

तांत्रिक के बहकावे में उठा खौफनाक कदम

सीओ वरुण कुमार मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमान (निवासी बुलंदशहर रोड), एक नाबालिग दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा शामिल हैं। पूछताछ में अमान ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।इसी दौरान उसकी मुलाकात तांत्रिक अवधेश शर्मा से हुई, जिसने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वह शव की खोपड़ी या अस्थियां लाकर तांत्रिक क्रिया करेगा, तो युवती के परिजन वशीकरण में आ जाएंगे और शादी का रास्ता साफ हो जाएगा।

कई दिनों से कर रहे थे श्मशानों की रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि अमान अपने दोस्त के साथ कई दिनों से आसपास के श्मशानों की रेकी कर रहा था। जिस दिन शुभांशु का अंतिम संस्कार हुआ, उसी दिन तीनों मौके पर पहुंचे और लोगों के जाने के बाद चिता से सिर की अस्थियां निकाल लीं।हालांकि, पास में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

तांत्रिक के पास से मिले कई फोटो

पुलिस के मुताबिक करीब 70 वर्षीय तांत्रिक अवधेश शर्मा श्मशान में रहकर तंत्र क्रियाएं करता था। उसके पास से तंत्र-मंत्र का सामान और कई युवक-युवतियों के फोटो बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि वह लोगों को वशीकरण के नाम पर ठगता था।

अंधविश्वास बना अपराध की वजह

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि किस तरह अंधविश्वास और तांत्रिकों के झांसे में आकर लोग अपराध की राह पर चल पड़ते हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

अकादमी दौरे पर वल्लभभाई पटेल-पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र सरकार कार्य संचालन नियम, 2026’ अधिसूचित कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को व्यापक जनहित में किसी...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ नियुक्त कर्मियों का प्रदर्शन रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के...
झारखंड 
सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों...
राष्ट्रीय 
झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

हमले में युवक के सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में...
छत्तीसगढ़ 
घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल