शेरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, बात बंद करने पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शादीशुदा महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज युवक ने उसके घर में घुसकर पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया।

इस हमले में महिला, उसका पति और दो मासूम बच्चे झुलस गए। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि महिला और बच्चों का भी इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले उमेश कश्यप से उसकी जान-पहचान थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। कुछ समय पहले महिला ने उससे संपर्क खत्म कर दिया था।

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को ये खबर भी पढ़े : शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

आरोप है कि इसी बात से आरोपी नाराज चल रहा था और लगातार महिला पर दोबारा बात करने का दबाव बना रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब चार बजे महिला अपने पति और बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी चुपके से घर में घुस आया। उसके हाथ में तेजाब से भरा डिब्बा था।

परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले उसने सो रहे लोगों पर एसिड फेंक दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और सभी दर्द से चीखने लगे।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। तेजाब की चपेट में आने से महिला का पति सबसे ज्यादा झुलस गया। उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला और दोनों बच्चों को भी जलन और चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित उमेश कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

शेरगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घायल परिवार का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना