बागपत: शुगर मिल प्लांट में गैस रिसाव से सुरक्षाकर्मी की मौत, तीन श्रमिक बेहोश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की मलकपुर शुगर मिल के ईटीपी प्लांट में मंगलवार शाम गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं ।

मृतक कर्मचारी के शव को परिजन बुधवार सुबह तक भी गन्ना मिल पर लेकर बैठे हैं। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने माैके पर जायजा लिया और पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

बागपत जिले की बड़ौत स्थित मलकपुर शुगर मिल के एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) में मंगलवार शाम गैस का रिसाव हुआ था। जानकारी के अनुसार गैस की गंध फैलते ही वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड सुरेश शर्मा (60) रिसाव देखने पहुंचा। लेकिन वह गैस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित

सुरेश शर्मा को बचाने के लिए दौड़े प्रदीप शर्मा और हामिद समेत तीन मजदूर भी गैस के चपेट में आ गए जिससे वहां हड़कम्प मच गया। यह सब देख कर अन्य कर्मचारी प्लांट छोड़कर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ौत पुलिस और और एसपी बागपत सूरज कुमार राय मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा, 13 जून तक रेहगी फ्री सेवा ये खबर भी पढ़े : मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा, 13 जून तक रेहगी फ्री सेवा

सुरक्षा गार्ड सुरेश शर्मा की मृत्यु की खबर से उनके परिजनों में गहरा आक्रोश है। सुरेश शर्मा के परिजनों ने शव गन्ना मिल पर रखकर धरना प्रारम्भ कर दिया है। परिजन सुरेश के परिवार को उचित सहायता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग ये खबर भी पढ़े : फर्जी मीट एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप, पशु चिकित्सा संघ ने अपर मुख्य सचिव से की एफआईआर की मांग

एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच जारी है। घायल श्रमिकाें का उपचार किया जा रहा हैै और उनकी हालत में सुधार है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

संविदा परिचालकों का पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन, विभिन्न मांगें न पुरी होने पर की नारेबाजी

लखनऊ। हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन । दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों ने हजरतगंज में विरोध...
उत्तर प्रदेश 
संविदा परिचालकों का पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन, विभिन्न मांगें न पुरी होने पर की नारेबाजी

गर्भवतियों के उपचार में एफसीएम इंजेक्शन की एक डोज पर्याप्त

लखनऊ। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) से होने वाली जटिलताओं को कम करने के लिए संडीला, हरपालपुर, पिहानी...
उत्तर प्रदेश 
गर्भवतियों के उपचार में एफसीएम इंजेक्शन की एक डोज पर्याप्त

लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी निर्विरोध हुऐ निर्वाचित

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के त्रैवार्षिक निर्वाचन में नाम वापसी एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत सभी पदों पर निर्विरोध...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी निर्विरोध हुऐ निर्वाचित

मैं गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्णतया असंतुष्ट हूं:मंत्री डॉ.संजय

लखनऊ। कमलेश बिंद ने कोई अपराध किया था,तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी। क्योंकि विनीत राय...