संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी व छिनैती के मामले में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में,  क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी एसओजी व थाना मेंहदावल पुलिस की संयुक्त गठित टीम द्वारा झपट्टेमारी व छिनैती के 02 अभियुक्तगण को मेंहदावल-नौलखा मार्ग मुहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
 
*अनावरण हुये घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी  इरशाद अहमद पुत्र मो0 अली निवासी अछिया थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 23.05.2026 की शाम मेरी माँ घर के सामने बैठी थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और मेरी माँ से पानी मांगने के बहाने करीब आकर एक व्यक्ति मेरी माँ के गले में पहने हुए सोने की चैन को जबरन छीन कर भाग गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
 मो0 कामिल उर्फ अली पुत्र नौशाद अली निवासी सीधारीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
 मो0 अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे पुत्र स्व0 अब्दुल समद ग्राम सुन्नीपुर निकट गीता प्रेस थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर ।
 
*पूछताछ विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा आर्थिक तंगी होने पर विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर झपट्टामारी, छिनैती एवं चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं । अभियुक्त मो० अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे ने बताया कि वर्ष 2020 में चोरी से प्राप्त धन के बंटवारे को लेकर अपने साथ रहने वाले एक मित्र से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान नशे की हालत में उसने पत्थर से सिर पर तथा ब्लेड से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी । पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० अहमद के कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 21.05.2026 को चोरी की गई मोटरसाइकिल की तेल टंकी का ढक्कन खुला हुआ था, जिससे वाहन चलाते समय तथा स्पीड ब्रेकर पर पेट्रोल उछलकर उनके ऊपर गिर रहा था। इस कारण उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को लाल डिग्गी क्षेत्र के आसपास छोड़ दिया था । अभियुक्तों ने आगे बताया कि उसी दिन रात्रि लगभग 09:00 बजे, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर क्षेत्रान्तर्गत जगनाथपुर वनकटी चक दुर्गा मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों अभियुक्त अपने ठिकाने पर जाकर सो गए । अभियुक्तों ने बताया कि गोरखपुर शहर में अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण वे वहां चेन स्नैचिंग अथवा लूट की घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके। इसलिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया। घटना के दौरान वे कैप पहनकर तथा मुंह ढककर चलते थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके। साथ ही वे अपने पास मिर्च पाउडर भी रखते थे, ताकि विरोध होने पर उसे फेंककर आसानी से फरार हो सकें । थाना क्षेत्र में घटित चैन स्नैचिंग की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 23.05.2026 को ग्राम अछिया में एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। उक्त सोने की चेन को उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को ₹25,000/- में बेच दिया था । अभियुक्तों के पास से बरामद धनराशि के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि बरामद रुपये उसी सोने की चेन को बेचने से प्राप्त धनराशि का हिस्सा हैं, जबकि शेष धनराशि खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक खर्चों में व्यय कर दी गई। अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।
 
नोट-* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की कानूनी लड़ाई लड़ेगी सीजेपी

   नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में देशभर में कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की कानूनी लड़ाई लड़ेगी सीजेपी

जंगलराज नहीं, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ा है बांकीपुर : नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि बांकीपुर की जनता ने जिस उत्साह...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
 जंगलराज नहीं, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ा है बांकीपुर : नितिन नवीन

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट

हरिद्वार। कांवड़ मेल को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे...
उत्तराखंड 
हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट

आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...
उत्तर प्रदेश 
   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन