स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर मंत्री श्री शर्मा ने स्वच्छताकर्मी बहनों को उपहार देकर हर परिस्थिति में सहयोग का दिया भरोसा

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

स्वच्छताकर्मी बहनों की सेवा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी : मंत्री श्री ए.के. शर्मा

मऊ / रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को मऊ स्थित टाउन हॉल में स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री श्री शर्मा के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।

मंत्री  ए.के. शर्मा ने सभी स्वच्छताकर्मी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनें और भाई अपने परिश्रम एवं समर्पण से शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके श्रम और सेवाभाव का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।श्री शर्मा ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे ये खबर भी पढ़े : सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से ही हमारे शहर स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर बनते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर स्वच्छताकर्मी बहनों द्वारा उन्हें राखी बांधना उनके लिए आत्मीय और भावुक क्षण है। उन्होंने सभी बहनों को सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने मंत्री श्री ए.के. शर्मा को राखी बांधकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में बढ़त...
कारोबार 
शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

वॉशिंगटन। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की सुविधाओं और निगरानी उपकरणों...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

गढवा। जमीन के विवाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।  गढवा जिले के डंडई...
झारखंड 
जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल