इंदिरापुरम अग्निकांड ने सैकड़ों परिवारों को कर दिया बेघर, मदद के साथ पहुंची सपा की टीम

अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने कनवानी गांव में बांटे 400 राहत किट, प्रशासन से मुआवज़े की मांग तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनवानी गांव में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद जहां पीड़ित परिवार अपनी ज़िंदगी को फिर से पटरी पर लाने की जद्दोजहद में जुटे हैं, वहीं उनके बीच सहारा बनकर पहुंची समाजवादी पार्टी की टीम।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव कनवानी पहुंचा।

महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

टीम ने न केवल पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, बल्कि उनके दर्द को करीब से महसूस करते हुए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इस दौरान 400 राहत किट वितरित किए गए, जिनमें आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, नमक, चाय पत्ती, बिस्कुट और अन्य जरूरी सूखा राशन शामिल था। यह मदद उन परिवारों के लिए राहत की सांस लेकर आई, जिनका सब कुछ इस आग में जलकर खाक हो गया।

प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासन से बातचीत की और पीड़ितों के लिए उचित मुआवज़ा व त्वरित राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने साफ कहा कि इस मुश्किल घड़ी में समाजवादी पार्टी हर कदम पर पीड़ितों के साथ खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल में राजन कश्यप, नितिन त्यागी, सरवन कुमार, धीरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, संदीप प्रधान, किरण कालिया त्यागी, ठाकुर विक्की सिंह, विवेक त्यागी, आशु चौधरी, बाबा खान, सोहनवीर सिंह, अवधेश यादव, सुरेंद्र यादव, रिजवान चौधरी, विकास यादव, अमित नगर, पिंटू नगर, बॉबी यादव, राहुल रावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अग्निकांड ने जहां प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी की यह पहल राहत और उम्मीद की एक मजबूत किरण बनकर सामने आई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...