लगातार चुनावी पराजय से मुद्दाविहीन हो चुकी समाजवादी पार्टी: पंकज चौधरी

देशहित के आह्वान को राजनीतिक अवसरवाद का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि विपक्ष को देशहित के हर निर्णय में राजनीति दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय से मुद्दाविहीन हो चुकी समाजवादी पार्टी को चाहिए कि वह राष्ट्रहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की राजनीति करे, न कि भय, भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास करे।

भाजपा प्रदेश ने कहा कि देशहित में किए गए आह्वान को राजनीतिक अवसरवाद का माध्यम बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब देश वैश्विक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भरता, संसाधनों के संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहा है, तब समाजवादी पार्टी जैसे दल जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं।

धामपुर में बाबा पार्थिव समाज स्थल पर हुई कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : धामपुर में बाबा पार्थिव समाज स्थल पर हुई कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच की मांग

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, अनावश्यक खर्चों में संयम बरतने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। यह किसी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व की पहचान है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को साझी जिम्मेदारी का संदेश दिया है, लेकिन अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखकर भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय ये खबर भी पढ़े : सीतापुर: अलसुबह ज़मींदोज़ किया गया सपा कार्यालय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। कोरोना महामारी जैसी वैश्विक आपदा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत ने अपनी विकास यात्रा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। आज भारत डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास, स्टार्टअप, नवाचार, रक्षा उत्पादन, रेलवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। दुनिया भारत की आर्थिक शक्ति, निर्णायक नेतृत्व और स्थिर नीतियों की प्रशंसा कर रही है।

खेती के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : खेती के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत

उन्होंने कहा कि सपा को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। जिन लोगों के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बिजली संकट, भ्रष्टाचार, दंगों, माफियावाद और कानून व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहा था, वे आज देश को अर्थव्यवस्था और सुशासन का पाठ पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता भूली नहीं है कि सपा के शासन में प्रदेश की पहचान दंगा, अपराध से जुड़ चुकी थी। निवेशक प्रदेश में आने से डरते थे, बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं और माफिया सत्ता संरक्षण में फलते-फूलते थे।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को किसान सम्मान निधि, महिलाओं को उज्ज्वला योजना, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत की बात गंभीरता से सुनती है। भारत की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है। ऐसे समय में विपक्ष द्वारा देश की छवि खराब करने और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि देश की जनता अब नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठ चुकी है और विकास, सुशासन तथा राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दे रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान केवल उनकी राजनीतिक निराशा, हताशा और कुंठा का प्रतीक है। इसलिए वह हर राष्ट्रीय विषय पर अनर्गल बयानबाजी कर केवल सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता सब समझती है और जानती है कि भाजपा सरकार हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को संकट से निकालने का कार्य किया है और जनता का विश्वास उनके साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि जनता से दूर हो चुके लोग अब जनता की आवाज को सुन नहीं पा रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की जनता स्पष्ट रूप से कह रही है कि “मजबूत नेतृत्व, सुरक्षित भारत और विकसित भारत के लिए भाजपा ही विकल्प है।”

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

देहरादून :मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम...
उत्तराखंड 
 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

फतेहाबाद। जिले में बेखौफ घूम रहे अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
हरियाणा 
फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला

देहरादून : देहरादून के लालपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिटी बस ने सड़क...
उत्तराखंड 
दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला

रायपुर मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद्,भारत के प्रथम...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

जालोर। शहर के तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार...
उत्तर प्रदेश 
हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया