सुरक्षित बचपन व समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की पहचान: केशव मौर्य

डिप्टी सीएम ने 'अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस' एवं 'विश्व दुग्ध दिवस' पर दी बधाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोले, दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में लहरा रहा परचम, देश में यूपी अग्रणी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को'अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस' तथा 'विश्व दुग्ध दिवस' अवसर पर समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका सुरक्षित बचपन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही, उन्होंने भारत को दुग्ध उत्पादन में वैश्विक पटल पर शीर्ष पर बनाए रखने के लिए देश के करोड़ों पशुपालकों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की 'दीदियों' के भागीरथी प्रयास सराहनीय है। 

कहा कि मशन वात्सल्य और बाल सुरक्षा: अनाथ, बेसहारा और संकटग्रस्त बच्चों को पारिवारिक माहौल और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 'मिशन वात्सल्य' के तहत हजारों बच्चों को सीधे लाभान्वित किया गया है। बोले कि कोविड काल में या अन्य आपदाओं में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत बच्चों को 4,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता, मुफ्त शिक्षा और बालिकाओं के विवाह हेतु सहायता राशि दी जा रही है।

अम्बेडकरनगर में जिला आयुष समिति की बैठक, चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं हुई समीक्षा ये खबर भी पढ़े : अम्बेडकरनगर में जिला आयुष समिति की बैठक, चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं हुई समीक्षा

बताया कि स्कूल चलो अभियान और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रदेश के 1.35 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लास और बाल-अनुकूल बुनियादी ढांचे से लैस किया गया है, जिसके फलस्वरूप सरकारी स्कूलों में छात्र नामांकन का नया रिकॉर्ड बना है। कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है: वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी अब लगभग 25 फीसद तक पहुंच चुकी है। भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो देश के कुल उत्पादन में लगभग 15-16 फीसद का योगदान देता है। 

उत्तर प्रदेश में वार्षिक दुग्ध उत्पादन 33 मिलियन टन (319 लाख मीट्रिक टन) से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। कहा कि आज हमारी ग्रामीण दीदियां डेयरी सेक्टर की रीढ़ बन चुकी हैं और कमाल कर रही हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब गांव की एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ी सुरक्षित होती है। स्वयं सहायता समूहों की हमारी दीदियों ने दूध उत्पादन से लेकर बाल पोषण तक में जो कमाल किया है, वह नए आत्मनिर्भर भारत की जीती-जागती तस्वीर है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

संत कबीर नगर,   13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।

संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में...