सदर विधायक व पालिका अध्यक्ष ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विकास कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण, आमजन को मिलेगा सीधा लाभ

बांदा। जनपद बांदा के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान विकास खंड महुआ के ग्राम पंचायत अनथुवा में लगभग 41 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन/बारात घर का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा स्थानीय जनता को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

बाबू ने कहा "बाहर जाओ, सिस्टम से आओ, यहां नेतागिरी नहीं चलती" ये खबर भी पढ़े : बाबू ने कहा "बाहर जाओ, सिस्टम से आओ, यहां नेतागिरी नहीं चलती"

इसके उपरांत नगर पालिका परिषद बांदा के अंतर्गत मोहल्ला खुटला स्थित कालका देवी मंदिर परिसर के समग्र अवस्थापना विकास कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। लगभग 172 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्य में तालाब का सुंदरीकरण, भव्य कला मंच का निर्माण, शौचालय निर्माण, अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) का निर्माण तथा आकर्षक मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बांदा सदर विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। धार्मिक स्थलों का विकास, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाएगा, जिससे आमजन को उसका सीधा लाभ मिल सके। 

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने कहा कि नगर के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होने के साथ-साथ नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम में ममता मिश्रा, राजभवन उपाध्याय, पंकज रैकवार, पुष्कर द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह शैलू, रामललन द्विवेदी, विनय कुशवाहा, महाराज नारायण द्विवेदी, द्वारिका सोनी जी, राजू मसुरहा, राकेश गुप्ता दद्दू, रज्जन गुप्ता, अंकित बासू, शीलू लखेरा, चन्द्रभूषण सोनी, कुलदीप नामदेव, दिनेश शुक्ला, दुर्गा सोनी, इन्द्रजीत राजपूत, विष्णूदत्त पाठक, राहुल सिंह जी, शैलेन्द्र वर्मा, रंजीत सिंह, विष्णू सिंह, मुन्ना सिंह, महेश द्विवेदी, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित नगर पालिका परिषद के समस्त सभासदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ITI युवाओं के लिए नौकरी का मौका, वेतन के साथ यूनिफॉर्म, भोजन और बोनस की सुविधा

छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज मंगलवार को व्ही.ई. पावरट्रेन व्ही.ई. कमर्शियल वाइकल्स...
शिक्षा-रोजगार  मध्य प्रदेश 
ITI युवाओं के लिए नौकरी का मौका, वेतन के साथ यूनिफॉर्म, भोजन और बोनस की सुविधा

विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

नई दिल्ली। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने रविवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के...
खेल 
विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 74...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार