लोहिया संस्थान में "रुको, रोको, टोको" अभियान का आयोजन

— प्रो. डॉ. शैली ने दिलाई नो टोबैको प्रतिज्ञा"

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— तम्बाकू छोड़ना केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं,बल्कि परिवार,समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य की रक्षा का संकल्प है:प्रो.डॉ.सीएम.

लखनऊ।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पूर्व आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह के नेतृत्व में ग्रीन ओपीडी परिसर में "रुको, रोको, टोको" अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निदेशक प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह ने कहा, "तम्बाकू छोड़ना केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य की रक्षा का संकल्प है।" चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अरविन्द सिंह ने तम्बाकू को मुख एवं ओरल कैंसर,दंत रोगों, हृदय एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बताते हुए जागरूकता एवं रोकथाम पर बल दिया।
दंत चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शैली महाजन ने उपस्थित जनसमूह को "नो टोबैको प्रतिज्ञा" दिलाई तथा कहा, "यदि प्रत्येक नागरिक केवल एक व्यक्ति को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करे, तो तम्बाकू मुक्त भारत का सपना शीघ्र ही साकार हो सकता है।" उन्होंने "रुको–स्वयं रुकें, रोको–अपनों को रोकें, टोको–समाज को जागरूक करें" का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. स्मिथ यादव ने युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रो. डॉ. शैली महाजन द्वारा लिखित पुस्तकों "दंत बत्तीसी" एवं "मुस्कुराती परछाइयाँ" का निःशुल्क वितरण किया गया तथा टूथब्रश, टूथपेस्ट एवं अन्य ओरल हाइजीन सामग्री भी प्रदान की गई। विभाग के रेजिडेंट चिकित्सकों डॉ. प्रियम अवस्थी, डॉ. ऋषि भुजवाल, डॉ. विकास जयंत, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रगति, डॉ. अतीशा एवं डॉ. तांशी तथा समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन तम्बाकू मुक्त भारत एवं ओरल कैंसर मुक्त समाज के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
 
लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 23 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत कार्यकतार्ओं में उत्साह और हर्ष की लहर लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

सीजेपी का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सरकार ने जंतर-मंतर आकर बातचीत से किया इनकार: आशुतोष रांका नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर छात्रों...
राष्ट्रीय 
सीजेपी का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सरकार वार्ता को तैयार, आंदोलनकारी छात्र आवास या कार्यालय पर आएं : नड्डा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार वार्ता को तैयार, आंदोलनकारी छात्र आवास या कार्यालय पर आएं : नड्डा

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 23 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत कार्यकतार्ओं में उत्साह और हर्ष की लहर लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधानसभा के शुरू होने वाले मानसून...
उत्तर प्रदेश 
पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना