आरपीएफ ने ट्रेन से गायब बैग में रखा 5.56 लाख का सामान 24 घंटे में लौटाया

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बाराबंकी । रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) की तत्परता से ट्रेन में गलती से बदले गए 5 लाख 56 हजार रुपये के जेवरात, नकदी और कपड़ों से भरे बैग उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए। आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल तथा अपराध शाखा लखनऊ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ लखनऊ अरुण त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि 29 अप्रैल को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस के कोच एस/3, सीट 19 पर यात्रा कर रही महिला यात्री सुप्रिया शबनम पत्नी मनोज कुमार ठाकुर, निवासी विकास नगर, लखनऊ का लाल बैग बुढ़वल स्टेशन पर बदल गया है। बैग में कीमती जेवरात, कपड़े और नकदी थी।

जांच में सामने आया कि उसी कोच में सीट 17, 18 और 20 पर देवरिया से बुढ़वल तक सफर कर रहे सहयात्रियों ने उतरते समय भूलवश सुप्रिया का बैग उतार लिया और अपना बैग ट्रेन में छोड़ दिया। सूचना पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में संयुक्त टीम बनाई गई। टीम में शामिल आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक जसवीर सिंह तथा अपराध शाखा लखनऊ के निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव ने पैसेंजर डेटा से सहयात्री का मोबाइल और पता निकाला। बैग ओमकार पुत्र लच्छा राम, ग्राम गोंडा देवरिया, थाना रामपुर मथुरा, जिला सीतापुर के पास मिला। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों बैग बरामद कर लिए। सुप्रिया शबनम के बैग में जेवरात, कपड़े, नकदी व बैग मिलाकर 5 लाख 36 हजार रुपये का सामान था। ओमकार के बैग में जेवर, कपड़े और बैग की कीमत 25 हजार रुपये थी। कुल 5 लाख 56 हजार का सामान सुरक्षित मिला। दोनों पक्षों को गुरुवार दोपहर आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल बुलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने पहचान व सामान की तसल्ली के बाद दोनों बैग असली मालिकों को सौंप दिए। यात्रियों ने आरपीएफ का आभार जताया। आरपीएफ ने यात्रियों से उतरते समय अपना बैग पहचान कर उतारने की अपील की। सामान छूटने पर हेल्पलाइन 139 या नजदीकी आरपीएफ पोस्ट को तुरंत सूचित करें। इस त्वरित कार्रवाई की रेल प्रशासन ने सराहना की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की कंपनियों से भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। भारत और न्यूजीलैंड...
राष्ट्रीय 
भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

श्रीगंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 42°C दर्ज हुआ। जैसलमेर और फलोदी में 39.8°C, बीकानेर में 39.2°C तापमान...
राजस्थान 
राजस्थान में बारिश थमी, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

रायनएयर की बोइंग 737 फ्लाइट एफआर1879 में तकनीकी समस्या आई। विमान थेसालोनिकी (ग्रीस) से मेमिंगेन (जर्मनी) जा रहा था। खिड़की...
अंतर्राष्ट्रीय 
उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग की। जहाजों पर हमला या टोल न लगाने की सार्वजनिक घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस