रोडवेज बस व डंपर में भिड़ंत, बस चालक सहित 16 यात्री घायल, दो कानपुर रेफर

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ डिपो से सवारियां लेकर शुक्रवार को आ रही डिपो बस की 90 डिग्री मोड पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई।

हादसे में बस चालक एवं परिचालक सहित कुल 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमें दो लोगों को कानपुर रेफर किया गया है।

घायलों में कानपुर नगर के थाना सजेती के सिरसा गांव के दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर पर रिफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। शुक्रवार को राठ डिपो की बस सवारिया लेकर हमीरपुर आ रही थी।

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी ये खबर भी पढ़े : एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

बस मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर संकरी पीपल स्थान पर पहुंची थी। इस स्थान पर 90 डिग्री का मोड़ है। जिस पर मुड़ते समय बस की सामने से आ रहे डंपर से ड्राइवर साइड वाले स्थान से टक्कर हो गई।

इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर का चालक और खलासी दोनों मौके से फरार हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस स्टाफ ने घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बस चालक एवं परिचालक सहित कुल 16 यात्रियों को चोटें आई हैं। इसमें कानपुर नगर के थाना सजेती के सिरसा गांव के बुजुर्ग दम्पति को कानपुर रेफर किया गया है। दोनों बस में आगे वाली सीट पर बैठे थे।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि बस और ट्रक में भिड़ंत होने से बस में सवार 14 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

हादसे में घायल हुए यात्री इस घटना में 72 वर्षीय प्यारेलाल, 56 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी निवासी सिरसा थाना सजेती कानपुर नगर (दोनों कानपुर रिफर), 60 वर्षीय राम सजीवन निवासी सुमेरपुर, 55 वर्षीय शंकर निवासी पचखुरा थाना सुमेरपुर.

30 वर्षीय रामदेवी पत्नी बृजेंद्र, 70 वर्षीय राज बहादुर निवासीगण भरखारी थाना बिवार, 62 वर्षीय लल्लू राम, 56 वर्षीय छेदलाल पाठक बिवार, 32 वर्षीय प्रदीप निवासी उमरी थाना बिवार, 48 वर्षीय चंद्र प्रकाश निवासी बुंदेला मुस्करा.

28 वर्षीय धर्मपाल निवासी बिहुनी मुस्करा, 50 वर्षीय अखिलेश खरे निवासी तुर्रा पनवाड़ी, बस चालक 45 वर्षीय रविंद्र कुमार निवासी कुलपहाड़ जिला महोबा और परिचालक 20 वर्षीय मीनू पुत्री चंद्रपाल निवासी सरसई कुरारा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

हॉप शूट्स की खेती: अगर सब्जियों की बात करें तो आम तौर पर दिमाग में आलू, प्याज, टमाटर का नाम...
खेती-बाड़ी 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर :बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन चुकी...
मनोरंजन 
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

जाकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा दोनों देशों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख गई...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो...
टेक-मित्र 
Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता