बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

खेकड़ा थाना क्षेत्र में देर रात डिवाइडर से टकराया राजस्थान से बदायूं जा रहा वाहन, कई घायलों की हालत गंभीर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बागपत । बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की देररात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 32 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना खेकड़ा पुलिस, चार पीआरवी वाहनों और एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायल लोग सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर पहुंचे कर घटना की जानकारी ली है सभी घायलों को तुरंत उपचार की सेवा कराई गई है।

लोहिया संस्थान के टॉयलेट में मृत नवजात शिशु मिलने से हड़कंप ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान के टॉयलेट में मृत नवजात शिशु मिलने से हड़कंप

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया। साथ ही, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि हादसे में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में चार लोगों की अब तक मृत्यु सामने आई है जबकि कई लोग घायल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

चेन्नई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को...
खेल 
जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

जयपुर। राजधानी के भट्टाबस्ती थाना इलाके में टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और गेम में मुनाफे का झांसा देकर साइबर...
राजस्थान 
टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

उत्तर प्रदेश

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

मोहनलालगंज,लखनऊ। रायबरेली जनपद‌ के बछरावां निवासी सत्यदेव सिंह अपनी बहन गीता के साथ सोमवार की दोपहर 1:30बजे के करीब अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार की देर रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता