अमरोहा में धार्मिक आयोजन बना मातम, अनियंत्रित डंपर ने कई श्रद्धालुओं को रौंदा

मंदिर परिसर में मची चीख-पुकार, मासूम सहित तीन लोगों की मौत से गांव में शोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमरोहा। जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने धार्मिक आयोजन की खुशियों को मातम में बदल दिया। कोठी खिदमतपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे रामायण पाठ के दौरान बजरी से भरा एक डंपर अचानक बेकाबू होकर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसा। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामायण पाठ सुन रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे पंडाल की ओर बढ़ गया। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु ये खबर भी पढ़े : बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

इस दर्दनाक घटना में 70 वर्षीय परम सिंह, 42 वर्षीय महिपाल और पांच वर्षीय आर्यवीर की जान चली गई। बताया गया कि आर्यवीर अपने ननिहाल आया हुआ था और परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचा था। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर हालात को नियंत्रित किया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राशिफल : 05 अगस्त, 2026 : कल का परिश्रम आज लाभ देगा

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 05 अगस्त, 2026 : कल का परिश्रम आज लाभ देगा

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस/क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई चार सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही