स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की धर्मपत्नी के हाथों से हो राम मंदिर का उ‌द्घाटन : हाजी जमीरउल्लाह खान

Published By Lokendra Verma
On
Lokendra Verma Picture

अलीगढ़। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का उ‌द्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की धर्मपत्नी के हाथों से करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण श्रद्धा भाव से जुड़ा हुआ मामला है। इसे राजनीति से ना जोड़ा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण का फैसला सुनाया है। राम मंदिर निर्माण आंदोलन स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी ने चलाया इसके लिए उन्होंने बहुत बलिदान दिया। यहां तक की अपनी कुर्सी को ठुकरा कर इस्तीफा दे दिया था। आज तक ऐसा त्याग किसी भी राजनीतिक नेता ने नहीं किया है। राम मंदिर निर्माण में किसी राजनीतिक पार्टी एवं उनके लोगों का योगदान नहीं है। राम मंदिर निर्माण सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। इसलिए मैं राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व महासचिव चंपत राय से पत्राचार द्वारा मांग कर रहा हूँ कि राम मंदिर का उ‌द्घाटन किसी राजनीतिक पार्टी के बैनर तले न करा कर स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की धर्मपत्नी के हाथों से कराया जाए। इस मौके पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने कहा मैं यह मांग इसलिए कर रहा हूँ क्यूंकि स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी अलीगढ़वासी थे। उनका पूरा जीवन इसी आंदोलन में निकला। स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी ओबीसी लोधी राजपूत समाज के आस्थावान नेता थे। वह अपने समाज के आदर्श थे। सही मायने में इस समाज को ही यह सम्मान और गौरव मिलना चाहिए। इस सम्मान पर स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी का हक बनता है। स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी आज इस दुनिया में नहीं हैं। तब यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी को दिया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश का लोधी समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके। मैं प्रदेश और अलीगढ़वासियों से भी अपील करता हूँ कि मेरी इस मांग को समर्थन दें। सोशल मीडिया, फेसबुक, ‌ट्विटर, इंस्टाग्राम पर मेरी आवाज को बुलंद करें। जिससे स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की आत्मा को खुशी हो। और अलीगढ़ को राम मंदिर आंदोलन के लिए इतिहास में लिखा जाए।

लेखक के बारे में

Lokendra Verma Picture

लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस