त्यौहारोें पर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी तेज
काकोरी पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, 1675 किलो मिठाई नष्ट
लखनऊ। त्यौहारों के मौसम में शहर से लेकर गांवों तक खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के हरदोईया, लालनगर एंव काकोरी पहूंच कर कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर विधिक कार्रवाई के साथ ही दूषित खाघ सामग्री को नष्ट किया । खाघ सुरक्षा अधिकारी के अनुसार आने वाले दिनों में यह जांच अभियान और तेज होगा।
सुरक्षा अधिकारियो की टीम आज कई स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस की अनियमितता पाये जाने के साथ ही प्रतिष्ठान में निर्माण स्थल पर गंदगी मिली। इसके अलावा जहां पर मिठाई बन रही थी वहां पर 40-50 की संख्या में भैंस बंधी पायी गयी। निर्माण स्थल के दीवारों पर प्लास्टर न होना तथा नालियों में गंदगी मिली। परिसर में ही लगभग 1675 किलोग्राम विभिन्न मिठाईयों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस विशेष अभियान के अन्तर्गत 686 किग्रा खाद्य पदार्थ जिसका अनुमानित मूल्य 79,170- रुपए है का सीजर व 2675 किग्रा विभिन्न प्रकार के संदूषित खाद्य पदार्थो जिसका अनुमानित मूल्य 2,77,250 रुपए है का विनष्टीकरण कराने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा कुल 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। खाघ सुरक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस निर्गत भेजा गया है वहां संतोषजनक जवाब मिलने पर प्रतिष्ठान के खाद्य लाईसेंस के निलम्बन एवं निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
