प्रतीक यादव की मौत पर उठे सवाल, पोस्टमार्टम और ‘नीली बॉडी’ की चर्चा से बढ़ी हलचल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।  प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि परिवार और प्रशासन की ओर से अब तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम और कुछ बयानों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव के साथ जिम करने वाले एक युवक अंकित ने पहले दावा किया था कि प्रतीक यादव की बॉडी नीली पड़ गई थी, लेकिन बाद में वह अपने बयान से पीछे हट गया और कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं कहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

प्रतीक फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे

इधर अखिलेश यादव बुधवार सुबह केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतीक मेहनती व्यक्ति थे और जीवन में बहुत कुछ करना चाहते थे। उनका इस तरह अचानक चले जाना बेहद दुखद है।वहीं समाजवादी पार्टी नेता और लखनऊ मध्य से विधायक Ravidas Mehrotra ने भी मामले को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से बातचीत में उन्हें बताया गया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर पोस्टमार्टम कराया जाता है। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि प्रतीक फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे और नियमित जिम करते थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत कई सवाल खड़े करती है।

औचक निरीक्षण में डीएम  बने ‘केमिस्ट्री के सर’, बच्चों के बीच बैठकर पूछे सवाल ये खबर भी पढ़े : औचक निरीक्षण में डीएम बने ‘केमिस्ट्री के सर’, बच्चों के बीच बैठकर पूछे सवाल

आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी स्वतंत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जानी चाहिए ताकि मौत के वास्तविक कारण सामने आ सकें।सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतीक यादव का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी Aparna Yadav के लखनऊ पहुंचने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद अब उनकी बीमारी को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ से जूझ रहे थे। यह एक बेहद खतरनाक मेडिकल स्थिति होती है, जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंस जाता है और ब्लड सर्कुलेशन गंभीर रूप से प्रभावित हो जाता है।सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले प्रतीक यादव को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में रहकर इलाज करा रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और ऑक्सीजन लेवल गिरने जैसी समस्याएं हो रही थीं। जांच में पल्मोनरी एम्बोलिज्म की पुष्टि हुई थी।

हाई ब्लड प्रेशर व हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं भी थीं

मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुचिता शर्मा के अनुसार प्रतीक यादव उनके पुराने मरीज थे और उन्हें हाई ब्लड प्रेशर व हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं भी थीं। उन्होंने कहा कि फेफड़ों में ब्लड क्लॉट फंसने की वजह से उनके दिल पर भी गंभीर असर पड़ा था। डॉक्टरों के मुताबिक पल्मोनरी एम्बोलिज्म अपने आप में बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति मानी जाती है, जिसमें तत्काल विशेषज्ञ इलाज जरूरी होता है।
जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव ब्लड थिनर दवाएं भी ले रहे थे और अपनी बीमारी के बारे में पूरी तरह जागरूक थे। हालांकि बताया जा रहा है कि जरूरी इलाज पूरा होने से पहले ही वह अस्पताल से घर चले गए थे।

चार महीने पहले प्रतीक यादव के फेफड़ों में संक्रमण हुआ था

उधर, Aparna Yadav की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि करीब चार महीने पहले प्रतीक यादव के फेफड़ों में संक्रमण हुआ था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी कराया गया था। निधन की खबर सुनते ही वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं।प्रतीक यादव के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। हालांकि अब तक परिवार या प्रशासन की ओर से मौत के कारण को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपये...
पश्चिम बंगाल 
हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

कोलकाता। न्यू मार्केट के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात हुए भयावह अग्निकांड के बाद होटल की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसून सक्रिय बना रहेगा। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार