बाहुबली बृजेश सिंह के खिलाफ काशी मेंं प्रदर्शन, "त्राहिमाम, माफिया से धर्म बचाओ" जैसे नारे लगे

--केसरिया भारत संगठन का आरोप, पूर्व एमएलसी के गुर्गे निर्धन पुजारियों को बेघर कर रहे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में मंगलवार को पूर्व एमएलसी एवं बाहुबली बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण सिंह के खिलाफ केसरिया भारत संगठन, पुजारियों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय कचहरी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने "त्राहिमाम, माफिया से धर्म बचाओ" जैसे नारे लगाते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के संचालन और पुजारियों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पांडेय ने आरोप लगाया कि पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से जुड़े कुछ लोग मंदिर के पुजारियों और उनके परिवारों पर आवास खाली करने का दबाव बना रहे हैं तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। खुद को मंदिर का पुजारी बताने वाले रत्नेश्वर चतुर्वेदी ने दावा किया कि उनके परिवार की पांच पीढ़ियां अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का कार्य करती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मंदिर परिसर में रह रहे उनके परिवार के लगभग 15 सदस्यों को आवास छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध ये खबर भी पढ़े : चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

रत्नेश्वर चतुर्वेदी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पूर्वजों को मंदिर में वेतनभोगी पुजारी-सेवादार के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन कई पीढ़ियों का बकाया वेतन अब तक नहीं मिला है। उनका कहना है कि वे मंदिर के विकास और उसे भव्य स्वरूप दिए जाने के पक्षधर हैं। लेकिन पुजारियों के पुनर्वास और बकाया वेतन के भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बृजेश कुमार सिंह को हाल ही में वाराणसी के प्रसिद्ध लक्खा रथयात्रा मेले तथा अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का मुख्य ट्रस्टी (अध्यक्ष) बनाया गया है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े शापुरी परिवार द्वारा उन्हें ट्रस्ट में शामिल किए जाने के बाद से कुछ सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धार्मिक संस्थाओं का संचालन अधिक पारदर्शी और सहभागी होना चाहिए तथा यह केवल सीमित व्यक्तियों के नियंत्रण में नहीं रहना चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले में समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन अथवा मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

भरतपु। बारिश के बीच ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव...
राजस्थान 
ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को पहली पाली छात्र आंदोलन के...
झारखंड 
छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे...
राष्ट्रीय 
हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

उत्तर प्रदेश

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत