वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा आयोजित श्रीराम चरित मानस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

IMG_20260405_220022
फ़िरोज़ाबाद, वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा 12 वी  श्रीराम चरित मानस प्रतियोगिता का रविवार को अन्तिम चरण के दौरान पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर संस्था के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, आचार्य सुशील शर्मा, आचार्य सन्तोष शर्मा, आचार्य सुधीर शर्मा, महापौर कामिनी राठौर एवं संस्था अध्यक्ष मनोज सिकरवार द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
इस दौरान प्रख्यात कवि प्रवीन पाण्डेय , विष्णु उपाध्याय व छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी गयी। 
वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा आयोजित फाइनल लिखित परीक्षा में 225 छात्रों ने भाग लिया। जिसमे टॉप 11 छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल की। उसके बाद सफल होने वाले 11 अभ्यर्थियों की पुनः मौखिक प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमे प्रथम स्थान प्रबल यादव(किड्स कॉर्नर) ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान श्रष्ठी शर्मा (ओवीएम विद्यालय) व तृतीय स्थान  हिमांशु (प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह स्कूल) ने प्राप्त किया। 
जिन्हें पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली फ्रिज मुकेश शर्मा (श्यामा देवी  इंटर कॉलेज ) कूलर अंशुमन गुप्ता (माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल ) साइकिल मोहन फाउन्डेशन द्वारा प्रदान की गयी।
शेष आठ प्रतियोगियों को एक-एक टेबिल फेन रविन्द्र वर्मा द्वारा प्रदान किये गये। वही 214 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक लंच बॉक्स व प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने वाले 64 अध्यापकों व पदाधिकारियो को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में स्वरूचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका। नदी-नालों का जलस्तर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

इंदौर में 'यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन। 10 प्रमुख क्षेत्रों के लगभग 5,000 युवाओं की सहभागिता। युवाओं के सुझावों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की हरी झंडी, भारत ए टीम का होगा नेपाल दौरा

बीसीसीआई ने भारत 'ए' टीम के नेपाल दौरे को मंजूरी दी। दिसंबर 2026 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की हरी झंडी, भारत ए टीम का होगा नेपाल दौरा

नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक लगाई। पूर्व न्यायाधीशों और संवैधानिक पदाधिकारियों को राहत। अंतिम निर्णय तक संपत्ति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत, पूर्व न्यायाधीशों की संपत्ति जांच पर अंतरिम रोक

उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार