प्रधानमंत्री मोदी का काशी में भव्य रोड शो, काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा वाराणसी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने बरेका से मंदिर तक भव्य रोड शो किया, जिसमें पूरा शहर उत्साह और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

प्रधानमंत्री का काफिला बरेका से निकलकर मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। छह प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे, जहां ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कांवड़ यात्रा के चलते 17 अगस्त को बिजनौर में सभी स्कूल बंद ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा के चलते 17 अगस्त को बिजनौर में सभी स्कूल बंद

पुलिस लाइन मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों से प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। करीब दो घंटे से लोग उनके काफिले का इंतजार कर रहे थे।

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर 51 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद के बीच प्रधानमंत्री ने विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।गौरतलब है कि करीब एक वर्ष बाद प्रधानमंत्री मोदी श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत