प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क अभिकरण के अवशेष कार्य 31 मार्च से पूर्व कराएं पूरे : केशव प्रसाद मौर्य

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूपीआरआरडीए) अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के अंतर्गत अवशेष कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यूपीआरआरडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अंकुर कौशिक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेशों एवं भारत सरकार की गाइड लाइन के संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत सभी अवशेष कार्यों को हर हाल में 31 मार्च 2026 से पूर्व पूर्ण किया जाए। समीक्षा के दौरान जनपदवार प्रगति, निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति, गुणवत्ता नियंत्रण, वित्तीय व्यय तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। जिन परियोजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर गति प्रदान की जाए। साथ ही, गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए पीएमजीएसवाई के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप ही निर्माण कार्य संपादित किए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यस्थलों पर तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें और प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।

इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों, जिससे ग्रामीण जनता को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

बैठक में मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.के. श्रीवास्तव, आरईडी अधिक्षण अभियन्ता रोहित जी, ए.के. राय उप मुख्य अभियंता यूपीआरआरडीए, देवेंद्र सिंह मुख्य अभियंता यूपीआरआरडीए, टी.डी. सिंह एसटीओ यूपीआरआरडीए, मायाराम गुप्ता वरिष्ठ अभियंता

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बाराबंकी में पत्रकार को धमकी: कलम दबाने की कोशिश पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा

पत्रकार को धमकी मामले में कार्रवाई न होने से पत्रकारों में आक्रोश निकला पैदल मार्च बाराबंकी। सच की कलम पर...
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में पत्रकार को धमकी: कलम दबाने की कोशिश पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा

देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

देवरिया। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर

असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल में पहुंचेगा असम  गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

फर्जी दस्तावेजों से FASTag बनाकर टोल टैक्स से बचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी वाहन नंबर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर FASTag बनाकर टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 