जलदूत ऐप से होगा मानसून पूर्व भूजल स्तर का आंकलन, जल संकट में मिलेगी मदद

प्री-मानसून सर्वे शुरू, जलदूत एप में दर्ज होगा गांवों का भूजल डेटा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

25 मई से 15 जून तक चलेगा विशेष अभियान,सूखे कुओं का होगा सर्वे

लखनऊ। ग्रामीण इलाकों में जल उपलब्धता, जलस्तर में गिरावट और संभावित जल संकट की पहचान हो सके, इस उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उच्च अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित जलदूत एप के माध्यम से एकत्र आंकड़े भविष्य में जल संरक्षण संरचनाओं की योजना बनाने, वर्षा जल संचयन कार्यों की प्राथमिकता तय करने और संकट वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेंगे। 

प्रदेश में मानसून पूर्व यानी प्री मानसून 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर का आंकलन जलदूत ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह अभियान 25 मई से 15 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों (श्रम रोजगार ) को निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के चयनित कुओं का भूजल स्तर वैज्ञानिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप मापा जाए तथा संबंधित आंकड़े जलदूत ऐप पर अपलोड किए जाएं। 

ट्रक ने साइकिल से घर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र काे राैंदा, मौत के बाद चालक फरार ये खबर भी पढ़े : ट्रक ने साइकिल से घर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र काे राैंदा, मौत के बाद चालक फरार

मापन के दौरान मेजरिंग टेप का उपयोग किया जाएगा तथा फोटो प्रलेखन भी अनिवार्य रहेगा। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि एक ग्राम पंचायत के सभी कुओं का डेटा एक ही दिन में संकलित किया जाए। आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मानसून पूर्व भूजल स्तर का यह सर्वेक्षण जल संरक्षण एवं जल संसाधन व प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 बौखलाए ट्रंप अब बर्दाश्त नहीं  ईरान को कुचल डालेंगे 

वाशिंगटन : इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब के हमले में ईरान के छह सलाहकार मारे गए। यह जानकारी इराकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 बौखलाए ट्रंप अब बर्दाश्त नहीं  ईरान को कुचल डालेंगे 

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने...
खेल 
जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर उपचुनाव, वोटिंग आज

    बांकीपुर : बिहार की बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात के मांजलपुर सीट पर हो रहे भाजपा...
राष्ट्रीय 
बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर उपचुनाव, वोटिंग आज

आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: आज किन को मिलेगा लाभ?

मेष  कार्यक्षेत्र में  मेहनत की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां  आत्मविश्वास को वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: आज किन को मिलेगा लाभ?

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन